Hi all, Happy new year to everybody. May this year fulfill all your dreams.....
Here are few lines in this regard.
नया वर्ष आया नई उमंगें, नई आशाये साथ है लाया,
स्वागत करे हम सब मिलकर इसका आज सहर्ष ,
क्या खोया क्या पाया हमने गत वर्षो में,
पाये इसका विष्लेषण हम कर विचार विमर्श,
हो उन्नति चहु दिशा में अपनी औ अपने देश की,
खोजे अपना मार्ग सत्य वह कुछ निकाल निष्कर्ष,
अपनी कमियाँ , दोष सभी ढूढं निकाले हम,
रख अपने पूर्वजो का उज्जवल आदर्श,
अपने पथ की सभी रूकावटे करे दूर हम,
मेहनत , प्रेम एवं भाईचारे से करे हम सब स्व उत्कर्ष,
जिससे फिर विकासशील से बने विकसित ,
हमारा प्यारा भारतवर्ष।
..............................ललित कुमार पटेल ०५/०१/०९
No comments:
Post a Comment